अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के पर्यटन विभाग के मुख्य सांस्कृतिक मंच पर 20 नवंबर को मध्य प्रदेश से आए अतिथि कलाकार संतोष सांवरिया ने लागल बा सोनपुर के मेलवा एवं बम बम बोल रहा है काशी गाकर मेला दर्शकों का दिल जीत लिया।
हरिहर क्षेत्र मेला में दिवा कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षा पर आधारित नाटक की प्रस्तुति की गयी। नाटक में कलम कीतबिया गे बेटी सिरहनवा ले के रखीह गीत ने नारी शिक्षा के महत्व को स्थापित करते हुए बेटियों को बिना भेदभाव के पढ़ने और पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। पंडाल में बैठे दर्शकों ने इस लघु नाटिका को काफी पसंद किया।
आयोजित कार्यक्रम के संचालक एवं उद्घोषक बिट्ठलनाथ सूर्य थे। नाटक में भाग लेने वाले कलाकारों में निशा कुमारी, नूतन कुमारी, अरविंद कुमार, सोनू कुमार, आनंद कुमार आदि की भूमिका प्रशंसनीय रही।
मेला के सांस्कृतिक मंच की अगली प्रस्तुति सोनू बाबू द्वारा
भाई हमार हवे राम जैसन के, आहो पिया किंन द न सोलह सौ के सरिया, जान कुछ बोलत नईखू एवं माता के भजन की प्रस्तुति भी प्रभावी रही। मध्य प्रदेश से आए अतिथि कलाकार संतोष सांवरिया ने लागल बा सोनपुर के मेलवा एवं बम बम बोल रहा है काशी गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

हारमोनियम पर लोक गायक अभय सिंह (दादा), नाल पर राजू कुमार, इफेक्ट पर भोला कुमार संगत कर रहे थे। इस अवसर पर राम बहादुर सिंह ने अब इतने में मेरा दम घुटने लगा है, रेशमी जुल्फों से हवा क्यों नहीं देते गजल गायिकी से सभी को रोमांचित कर दिया। जिला प्रशासन छपरा द्वारा अगली प्रस्तुति में समस्तीपुर की गायिका विभा सिन्हा की प्रस्तुति बाबा ले ले चलियो हमरो अपन नगरी, कुसुम रंग चुनरी रंगा द पियवा, सोनपुर के मेलवा में पियवा हैरैली ऐ दरोगा बाबू, ए अम्मा नींद कैसे सोई रे सेजरिया लागा चोर आदि कई गीत की प्रस्तुति से वातावरण को आह्लादित कर दिया।
ज्ञात हो कि गायिका विभा सिंन्हा दूरदर्शन के कलाकार रह चुकी हैं। संगत कलाकारों में की-बोर्ड पर गजेंद्र कुमार, नाल पर चंद्रजीत कुमार, पैड पर मंटू कुमार और सहयोगी कलाकार वंदना सिंन्हा रही। वहीं अगली प्रस्तुति भोला कुमार और टीम बक्सर से आए कलाकारों ने कई प्रस्तुति से दर्शकों को सराबोर किया। अंत में राहुल कुमार 9 बटालियन एनडीआरएफ द्वारा कलाकारो को सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply