Advertisement

पदक विजेता खिलाड़ियों को ज़िला खेल पदाधिकारी ने किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड तीरंदाजी संघ द्वारा 16वाँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी स्थित खेल मैदान में किया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बीते 14 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बोकारो जिले का प्रतिनिधित्व तीरंदाजी खेल केंद्र के खिलाड़ियों ने किया जो कुल 5 कांस्य पदक प्राप्त किया, जिसमें कंपाउंड बालक 50 मीटर दूरी में रुद्राक्ष पांडेय, विष्णु बाउरी, विक्रम सिंह ने कांस्य पदक, इंडियन राउंड बालक 30 मीटर दूरी में अमित बाउरी ने 2 कांस्य पदक प्राप्त किया। बोकारो जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन ने 19 नवंबर को खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षको को सम्मानित किया एवं उनके बेहतर भविष्य की कामना की। मौके पर प्रशिक्षक हेमंत कुमार, मोहन कुमार, महेन्द्र करमाली सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *