प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद के विधायक राज सिन्हा को इस वर्ष झारखंड विधानसभा का उत्कृष्ट विधायक चुना गया है।
ज्ञात हो कि, झारखंड विधानसभा की ओर से हर साल यह सम्मान उस जनप्रतिनिधि को दिया जाता है, जिसने सदन में अपनी सक्रियता, जन सरोकारों पर प्रभावी पहल और विधायी कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। इस साल यह सम्मान धनबाद विधायक राज सिन्हा के नाम रहा। विधायक की यह उपलब्धि न केवल धनबाद जिले में उत्साह का माहौल बनाया है, बल्कि यह भी साफ किया है कि विधायक ने अपने कार्यकाल में विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उनके उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर उनके समर्थकों में हर्ष देखा जा रहा है।
झारखंड विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर विधायक सिन्हा ने कहा कि निश्चित तौर पर यह क्षण उन्हें गौरवान्वित करने वाला है। कहा कि सभी के सहयोग से ही इस मुकाम तक पहुंच पाया हूँ। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व धनबाद के विधायक रह चुके पूर्व सांसद पी एन सिंह को यह सम्मान मिला था। उन्होंने बधाई देनेवाले सभी चाहनेवालो का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर विधायक सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड बहुमत को लेकर कहा कि विपक्ष द्वारा हार को स्वीकार न कर वोट चोरी व् ईवीएम पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। कहा कि मोदी नीतीश की जोड़ी के विकास को बिहार की जनता ने पसंद किया है।
![]()













Leave a Reply