Advertisement

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में भाग लेने डीएवी तेनुघाट से खिलाड़ियों की टीम दिल्ली रवाना

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में भाग लेने के लिए 19 नवंबर को बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट से तीस खिलाड़ियों की टीम पाँच शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में नई दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

नेशनल स्पोर्ट्स में भाग लेने जाने से पूर्व विद्यालय के चयनित बच्चे उत्साह एवं उमंग के साथ विद्यालय परिसर में अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए। तदनन्तर प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने बच्चों को शुभकामना देते हुए संयमित रुप से खेल को खेल भावना से खेलने का सुझाव देते हुए शाम तीन बजे बोकारो स्टील सिटी से ट्रेन द्वारा नई दिल्ली की यात्रा के लिए रवाना किया। चयनित खिलाड़ियों के अभिभावकों को बच्चों को दूर तक प्रेषित कर सहयोग देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

प्रतिभागियों के मार्गदर्शन के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं में प्राचार्या स्तुति सिन्हा, खेल शिक्षक सूरज कुमार, असगर अली, अजय कुमार तिवारी, काजल कुमारी एवं साक्षी श्रेया शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *