Advertisement

हरिहर क्षेत्र मेला में कला, संस्कृत एवं युवा विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में 19 नवंबर को बिहार की कला -संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रदर्शनी स्टॉल का उद्घाटन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन सांस्कृतिक कार्य विभाग के निदेशक रूबी, संयुक्त सचिव मोहम्मद आलम, उप सचिव कहकशां एवं कला एवं संस्कृति पदाधिकारी (सारण) डॉ विभा भारती ने संयुक्त रूप से किया।

प्रदर्शनी में बिहार सरकार कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा कला, संस्कृति के क्षेत्र में बिहार के बढ़ते कदम, मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना आदि की जानकारी दी जा रही है। आवेदक की आयु 50 वर्ष या उससे अधिक हो, आवेदक बिहार का मूल रहिवासी हो। आवेदक का कला के क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव हो। आवेदक की वार्षिक आय ₹1,20,000/- से कम हो। आवेदक विभागीय कलाकार पंजीयन पोर्टल पर पंजीकृत हो।

इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परम्परा योजना की शुरुआत की भी जानकारी दी जा रही है। गुरु की आयु 50 वर्ष या उससे अधिक हो। गुरु बिहार का मूल रहिवासी हो। गुरु का संबंधित विलुप्त प्राय विधा में न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है। गुरु के पास प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए उनके निवास में उपयुक्त स्थान अथवा पृथक प्रशिक्षण केन्द्र की उपलब्धता होनी चाहिए। गुरुओं को ₹15,000 प्रति माह एवं संगतकार को ₹7,500 प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

बताया गया कि चयनित शिष्यों को ₹3,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह पर्चा – पंपलेट से जानकारी दी जा रही है कि राज्य के सभी जिलों में सभागार यानी अटल कला भवन का निर्माण हो रहा है जिसमें 10 जिलों में निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। 10 जिलों में यह कार्य निर्माणाधीन है। अन्य 15 जिलों में प्रक्रियाधीन बताया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *