एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार स्थित सीसीएल एडेड स्कूल शिशु विकास विद्यालय में 11 नवंबर को भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम की 137वीं जयंती मनाई गई। ज्ञात हो कि, केंद्र सरकार द्वारा यह दिवस राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित है।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राम अयोध्या सिंह, प्राचार्या शशि बाला शर्मा, वरीय शिक्षक नयन कुमार बनर्जी, मो. असलम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र-छात्राओं ने दिवंगत अबुल कलाम के चित्र पर पुष्पार्पण किया। मौके पर उपस्थित निदेशक, प्राचार्या, वरीय शिक्षक सहित छात्रा श्रेया सलोनी आदि ने मौलाना अबुल कलाम के जीवनी तथा शिक्षा मंत्री के रूप में उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सीसीएल बीएंडके प्रबंधन द्वारा सतर्कता जागरूक आयोजन में अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए पुरस्कारों से नवाजा गया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा विद्यालय की शिक्षिका कमलवती गुप्ता, तनुजा खातुन, ममता सिन्हा, उमा वर्मन, रम्भा सिंह, शिक्षक सैयद सरफराज हुसैन, संजीव कुमार, प्रदीप दास, आरजू जहां, जीनत परवीन, नीलम देवी सहित कई शिक्षक- शिक्षिका, छात्र-छात्रा तथा शिक्षकेतर कर्मी आदि मौजूद थे। संचालन मो. असलम तथा धन्यवाद ज्ञापन शशि बाला शर्मा ने किया।
![]()













Leave a Reply