Advertisement

राज्य स्थापना के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर प्रखंड टीम द्वारा गांव-गांव नुक्कड़ नाटक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर 11 नवंबर को प्रशासन के निर्देश पर गांव-गांव में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

बताया जाता है कि इस क्रम में नुक्कड़ नाटक टीम राह सोसाइटी खैरचातर द्वारा 11 नवंबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी व् दक्षिणी एवं चांदो में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। बताया जाता है कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं इसके क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को दी गई।

टीम लीडर कुमार गौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 11 नवंबर से आगामी 15 नवंबर तक चलेगा।
नुक्कड़ नाटक की सफलता व् मंचन में रामकिशुन महतो, किशोर कालिंदी, धीरेन्द्र नाथ महतो, रेणु देवी, पायल कुमारी, सुनीता आदि कलाकारों का अहम योगदान रहा। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली गांव के सार्वजनिक धर्म स्थल मंडपवारी चौक पर नुक्कड़ नाटक देखने को काफी संख्या में रहिवासियों की भीड़ जुटी हुई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *