Advertisement

चपरी रेस्ट हाउस में ढोरी क्षेत्रीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के चपरी रेस्ट हाउस में 30 अक्टूबर को क्षेत्रीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय कुमार सिन्हा ने की।

द्वीपक्षीय खान सुरक्षा की बैठक में क्षेत्र के कोयला खदानों में कामगारों की सुरक्षा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से मशीनों की स्थिति, माइंस के हॉल रोड, उत्पादन ग्राफ आदि दिखाया गया। बैठक में जीएम सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं हो, इसके लिए यूनियन प्रतिनिधि व प्रबंधन मिल कर कार्य करें।

कहा कि थोड़ी सी चूक के कारण दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। इससे बचने के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीसीएल के पास फंड की कमी नहीं है। अस्पताल में जरूरी संसाधनों को बढ़ाया जायेगा। ओवरलोड कोल ट्रांसपोर्टिंग पर अंकुश लगाया जायेगा। क्षेत्र की सड़को सहित खदान में नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवाया जायेगा। कामगारों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिलाया जाये। मशीनों की जांच करायी जायेगी। यूनियन नेताओं के सुझावों पर अमल किया जायेगा।
बैठक में यूनियन नेताओं ने कहा कि सुरक्षा समिति द्वारा दी गयी सलाह को प्रबंधन द्वारा दरकिनार कर दिया जाता है।

इसके कारण खदान में दुर्घटनाएं घट रही है। खदानों में सुरक्षा नियमों को ताक में रख कर मजदूरों से कोयला का उत्पादन कराया जाता है। क्षेत्र में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है। कामगारों को जूता, टोपी तक उपलब्ध नहीं कराया जाता है। कार्यरत महिला मजदूरों को भी जूता मिलना चाहिए, वे चप्पल पहन कर ड्यूटी कर रही हैं। खदानों में प्रॉपर बेंच की कमी है। खदान क्षेत्र में पर्याप्त लाइट की सुविधा नहीं है। परियोजनाओं में शौचालय व शुद्ध पेयजल की कमी है। कोयला ट्रांसपोर्टिंग के कारण होने वाले प्रदूषण से क्षेत्र के रहिवासी त्रस्त हैं। केंद्रीय अस्पताल ढोरी में संसाधन का अभाव है, जबकि चिकित्सक के पास प्राइवेट प्रैक्टिस के लिए संसाधन का भरमार है। प्रबंधन सभी मामलों पर संज्ञान ले।

मौके पर महाप्रबंधक खनन सह एएडीओसीएम पीओ राजीव कुमार सिंह, एसडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद, ढोरी खास पीओ रंजीत कुमार, एसओएक्स यू के पासवान, एसओ सिक्यूरिटी सुरेश सिंह, पीई रामलखन कुमार, डॉ दीपरंजन बनर्जी सहित सेफ्टी सदस्यों में जमसं के धीरज पांडेय, सीएमयू के आर उनेश, आरकेएमयू के महारुद्र सिंह, एचएमकेपी के कैलाश ठाकुर, भामसं के निरंजन कुमार वर्मा, एजेकेएसएस के नरेश महतो, झाकोश्रयू के हरखलाल महतो, झाकोमयू के पंकज महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *