Advertisement

राजद नेता नरेश यादव बनाये गये हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ कार्यकारी अध्यक्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बोकारो जिला श्रमिक प्रकोष्ठ प्रधान महासचिव नरेश कुमार यादव को हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्हें संघ के अध्यक्ष राजेश्वर रविदास द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी संघ के संरक्षक सह अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह ने 26 अक्टूबर को दी।

उन्होंने बताया कि बीते 25 अक्टूबर की संध्या बोकारो जिला के हद में महली बांध कथारा में हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ की आवश्यक बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजेश्वर रविदास ने की। बैठक में संघ के सचिव राजेश रजवार सहित कार्यकारिणी सदस्य फरीद अंसारी, विजय नायक, महावीर यादव, जगदीश गिरि, तुलसी गोप, विशुनधारी सिंह, वसंत कुमार आदि की सहमति से नरेश कुमार यादव को संघ का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

उन्होंने बताया कि बैठक में वर्तमान में हस्त लदनी मजदूरों की स्थिति, सीसीएल रोड सेल में योगदान, मजदूरों को मिलनेवाली मजदूरी, रोड सेल में घालमेल पर रोक लगाने, सामाजिक क्रियाकलाप आदि मुद्दों को मजबूती देने, क्षेत्र के प्रभावित विस्थापित, बेरोजगार महिलाओं व् युवाओं को एक मंच देने के लिए सक्रियता पर जोर दिया गया। इसके लिए यादव का कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनयन को समय की मांग बताया गया।

ज्ञात हो कि संघ के कार्यकारी अध्यक्ष यादव बोकारो जिला के हद में चौधरी टोला कथारा के मुल रहिवासी है। उनके मनोनयन से खासकर क्षेत्र के युवाओं में हर्ष देखा जा रहा है। राजद नेता यादव के मनोनयन पर संघ के संरक्षक अरुण कुमार सिंह, राजद नेता ज्ञानेश्वर सिंह यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *