Advertisement

डालसा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

शिविर में एसएचजी के बीच 30 लाख का चेक वितरित

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) द्वारा 25 अक्टूबर को जिला के हद में बलियापुर प्रखंड सभागार में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिला जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। जिला जज ने प्राधिकरण द्वारा दी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता एवं त्वरित न्याय की जानकारी दी। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल डॉ कुमार विमलेंदु ने कारागार में बंदियों के अधिकार के बारे में जानकारी दी।

वहीं बलियापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस कड़ी में जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एसएचजी समूह के बीच 30 लाख रुपए के चेक का वितरण किया गया। साथ ही मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, आबुआ आवास आदि योजनाओं के लाभार्थियों के बीच लाभ राशि का वितरण किया गया।

मौके पर बलियापुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाष चंद्र दास, अंचल अधिकारी मुरारी नायक, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी के अलावा डालसा सहायक सौरभ सरकार, सहायक एलएडीसीएस नीरज गोयल, शैलेंद्र झा, अधिकार मित्र नवीन कुमार, एजाज अहमद, जगदीप रजक, उमाशंकर मंडल, संतोष सिंह, आनंद चक्रवर्ती, काजल कुमारी, राजू प्रमाणिक, कविता कुमारी, संतोष सिंह, समाज सेवक विजय रजक, जेएसएलपीएस सखी मंडल, सेविका एवं ग्रामीण रहिवास्ज उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *