Advertisement

अंगवाली में छठ घाट का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली सहित कई छठघाटों का प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त तत्वावधान में 25 अक्टूबर को निरीक्षण किया गया। अपराह्न अंगवाली सहित कई छठ घाटों का प्रशासनिक टीम ने गहनता से निरीक्षण किया।

बता दें कि, इस अवसर पर सर्वप्रथम पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने दोपहर अपने स्तर पर अंगवाली स्थित दामोदर नदी पुल के पश्चिमी दिशा में बनाए गये नदी की जल सतह से बिल्कुल सटे घाटों का जायजा लिया। इसके पश्चात पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो तथा संध्या काल में पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, अंचल अधिकारी (सीओ) अशोक राम सदल बल छठ घाट पहुंचे और बनाये गए घाटों को देखकर हर्षित हुए।

इस अवसर पर अधिकारियों ने मुखिया धर्मेंद्र कपरदार से कहा कि पूजा के दौरान घाटों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासनिक अधिकारियों को सहयोग करेंगे। मौके पर झामुमो के ललन सोनी, ग्रामीण दामोदर मिश्रा, पवन विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *