Advertisement

मुखिया के देखरेख में छठ घाट पर मरम्मत का किया जा रहा है कार्य

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के तेनुघाट पंचायत स्थित छठ घाट का मरम्मत कार्य पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव द्वारा युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है।

मालूम हो कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश और ट्रेक्टर के चलने से छठ घाट जाने वाला रास्ता अत्यधिक खराब हो गया था। इसे देखते हुए पंचायत की मुखिया श्रीवास्तव ने जेसीबी और लेबर लगवाकर पूरे सड़क का मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।

जानकारी देते हुए मुखिया द्वारा 24 अक्टूबर को बताया गया कि छठ घाट जानेवाले सड़क की सफाई और सड़क पर बने गड्ढे को भरवाया जा रहा है, जिससे छठ व्रतियों को आने जाने में दिक्कत न हो। वहीं घरवाटांड़ रहिवासी अनिल यादव ने नि:स्वार्थ भाव से अपने जेसीबी लगाकर स्वयं घाट की सफाई में भक्ति भाव से लगा है। इस कार्य मे समाज सेवी संतोष कुमार श्रीवास्तव, बादल कुमार, दीपक गुप्ता, रॉकी जयसवाल, उदय यादव सहित कई युवको का सहयोग मिल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *