विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर छठ घाटों की साफ सफाई एवं साज सज्जा जोरों पर है। इस बीच झारखंड के पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने दौरा कर छठ घाट का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में बीते 23 अक्टूबर की देर रात्रि पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने छठ घाटों का जायजा लिया और कहा की गोमिया के छठ घाटों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती है। छठ पूजा कमेटी का पूरा दायित्व इस दौरान व्यवस्था की ओर रहता है, ताकि श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को इस दौरान किसी भी मुश्किलों का सामना न करना पड़े। इस दौरान घाटों की साफ सफाई, लाइटों की व्यवस्था, साज सज्जा, साउंड सिस्टम, अर्घ्य देने के लिए दूध सहित कई तरह की व्यवस्था की जाती है।

उन्होंने बताया कि छठ पर्व के खास मौके पर यहां के होसिर नदी तट पर भक्ति जागरण का आयोजन किया जाता है, ताकि श्रद्धालु इस दौरान भक्ति के माहौल में सराबोर हो जाए। वही गोमिया प्रखंड प्रशासन छठ पूजा में पूरी तरह से सतर्क है और किसी तरह की घाटों में भीड़भाड़ एवं जाम से बचने के लिए पूरी व्यवस्था कर चुके हैं।
![]()













Leave a Reply