विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया में 24 अक्टूबर को आर लॉन्च हेयर कटिंग सैलून का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन आर लॉन्च के एमडी राकेश यादव एवं पवन यादव ने फीता काटकर किया।
जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस मोड़ गोमिया के समीप आर लॉन्च हेयर सैलून का उद्घाटन के अवसर पर आर लॉन्च के एमडी को पूर्व आर लॉन्च के सदस्यों द्वारा बुके देकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आर लॉन्च के धनबाद, फुसरो, कथारा सहित राज्य में कुल 36 शॉप चल रहे है।

तत्पश्चात उद्घाटन के उपरांत त्यौहार के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए 30 प्रतिशत के साथ बेहतरीन सेवा भी दी जा रही है। इस सैलून में एक से बढ़कर एक बेहतरीन सेवा दी जाएगी। मौके पर समाजसेवी राजकुमार यादव, रामदेव कुमार, कृष्णा टीवीएस, रोहित कुमार यादव, विनोद कुमार यादव सहित काफी संख्या में रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply