Advertisement

जुगसलाई में गोलमुरी के दुकानदार पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में दहशत

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में 24 अक्टूबर की देर शाम हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना से पूरा इलाका दहशत में आ गया।

जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने गोलमुरी के चिकन दुकान चलाने वाले ज़ाफर अली पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलीबारी कज घटना में ज़ाफर को दो से तीन गोलियां लगीं है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय रहिवासियों ने घायल ज़ाफर अली को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जाता है कि चिकन व्यवसायी ज़ाफर अपने साथी के साथ निजी काम से मिल्लत नगर स्थित जुगसलाई फाटक के पास पहुंचा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए।

गोलीबारी की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को रहिवासियों ने दी। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

फिलहाल समाचार प्रेषण तक फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है या फिर किसी आपराधिक गिरोह की साजिश। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *