Advertisement

माता जागरण में भक्ति गीतों पर रातभर झूमें रहिवासी, कृष्ण-सुदामा झांकी किया भावुक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। काली पूजा समापन के पश्चात 23 अक्टूबर की रात्रि बोकारो जिला के हद में कथारा मोड़ शिव मंदिर प्रांगण में माता जागरण का आयोजन किया गया। माता जागरण में रातभर भक्ति गीतों पर झूमते रहे श्रोता, वहीं कृष्ण सुदामा झांकी ने दर्शकों को भाव विह्वल कर दिया।

धनबाद जिला के हद में रंगामाटी कतरास के राजेश बाबा एंड ग्रुप के माता जागरण कलाकार व् गायको ने एक से बढ़कर यहां भक्ति गीतों की झरी लगा दी। इस अवसर पर माता जागरण कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के समाजसेवी बिजय पटेल की माताजी सुशीला देवी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर देवी आदिशक्ति के चित्र के समक्ष अखंड ज्योति दीप प्रज्वलित कर तथा गणेश वंदना से किया गया।

माता जागरण में गायक रुपेश पांडेय ने इक गोटेदार चुनरी…. तथा काका हो हमरा के रहिया बताई दअ, बानी भुलाईल तनी घरे पहुंचाई दअ…, वही गायिका लक्ष्मी ने मईया रानी के भवन में, अंगना बिछइबो कलसा धरइबो…, मन मगन मस्ती में…, शेरावाली बिना खिचड़ी कैसे बनी…. तथा माता रानी के चुनरी बा लाल लाल रे आदि कर्णप्रिय भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं प्रभाकर गोस्वामी एवं सहयोगी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कृष्ण सुदामा संवाद झांकी ने उपस्थित तमाम जनों को भाव विह्वल कर दिया।

माता जागरण कार्यक्रम में राजेश बाबा एंड ग्रुप के गायक कलाकार राजेश पांडेय, रुपेश पांडेय, गायिका कुमारी संगीता तथा देवी लक्ष्मी द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों पर ढोलक पर अभिषेक कुमार, आर्गेन पर ईश्वर कुमार, नाल पर गोल्डी शर्मा तथा पैड पर बासुदेव संगत कर रहे थे। माता जागरण कार्यक्रम संपन्न कराने में समाजसेवी बिजय पटेल सहित काली पूजा समिति कथारा मोड़ के अध्यक्ष खीरू यादव, सचिव बैरिष्टर सिंह, विकास सिंह, जमुना यादव, राजेश शर्मा, राजेंद्र राम आदि का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *