रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बागदा लाला टोला में चित्रगुप्त पूजा के शुभ अवसर पर 23 अक्टूबर को माता जागरण का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो उपस्थित हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और उपस्थित श्रद्धालुओं को चित्रगुप्त भगवान के बारे में विस्तार से बताया।
पुर्व विधायक डॉ महतो ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान चित्रगुप्त न्याय और लेखा-जोखा के देवता हैं। कहा जाता है कि वे भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र हैं, जिन्हें मानव के कर्मों का लेखा रखने का कार्य सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक के सभी अच्छे और बुरे कर्मों का हिसाब भगवान चित्रगुप्त रखते हैं। मृत्यु के पश्चात जब जीव यमलोक जाता है, तो वही उसके कर्मों के अनुसार न्याय करते हैं।

Oplus_131072
उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त सत्य, न्याय और नैतिकता के प्रतीक हैं। उनके पूजन से व्यक्ति के जीवन में न्यायप्रियता, सत्यनिष्ठा और सदाचार का विकास होता है। उन्होंने उपस्थित जनों से आग्रह किया कि हम सब अपने कर्मों में पारदर्शिता रखें और समाज में न्याय एवं नैतिकता की स्थापना में योगदान दें। यही चित्रगुप्त भगवान की सच्ची आराधना है। मौके पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो, राजू महतो, धनलाल कपरदार शामिल थे।
वही कसमार थाना प्रभारी भजनलाल महतो ने खोरठा गीत भक्ति गीत के माध्यम से आमजनों को जागने का काम करने तथा अंधविश्वास को दूर करने की बात कही। इस भक्ति जागरण कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीतों और माता के जागरण से माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और युवा श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। लाला समाज के रहिवासियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।
![]()













Leave a Reply