Advertisement

झारखंड श्रमिक संघ प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सौंपा मांगपत्र

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड श्रमिक संघ बोकारो थर्मल शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने 23 अक्टूबर को झारखंड के मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग सुदिव्य कुमार सोनू से उनके रांची स्थित कार्यालय में भेंट की। मंत्री से भेंट में डीवीसी सप्लाई मजदूरों के समस्याओं से अवगत करवाया। साथ ही सात सूत्री मांग पत्र सौंप कर बोकारो थर्मल प्लांट में कार्यरत सप्लाई मजदूरों के समस्याओं का समाधान करवाने का आग्रह किया।

मंत्री ने जल्द डीवीसी प्रबन्धन से बात कर समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उक्त जानकारी संघ के बोकारो थर्मल शाखा सचिव गणेश राम एवं कुंतल दत्ता ने दी। उन्होंने बताया कि डीवीसी प्रबंधन त्रिपक्षिय समझौता का उल्लंघन कर रही है। प्रबंधन अस्थाई कर्मचारियों को (इंसेंटिव) भुगतान कर अपनी नीति में भेदभाव कर रही है।

कहा गया कि डीवीसी स्थाई कर्मचारियों के सामान सप्लाई मजदूरों को भी (इंसेंटिव) का भुगतान किया जाना चाहिए। स्थायी कर्मचारियों को ऊर्जा भत्ता प्रदान किया गया है, परन्तु सप्लाई मजदूरों को ऊर्जा भत्ता लाभ से वंचित रखा गया है। स्मार्ट मीटर के नाम पर सप्लाई मजदूरों को मानसिक एवं शारिरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। कहा गया कि प्रबंधन की दोहरी नीति से मजदूरों में काफी आक्रोश है और कभी भी औधोगिक श्रम शांति भंग हो सकती है।

मंत्री को सौंपे गए मांगपत्र में स्थायी कर्मचारियों के समान सप्लाई मजदूरों को ऊर्जा भत्ता दिया जाए, मासिक बिजली बिल का भुगतान वेतन से कटौती कर लिया जाए, अन्यथा बिजली शुल्क एवं भुगतान की व्यवस्था पूर्ववत रखा जाय,
बिल अद्यतन वेतन से कटौती किया गया है, इसलिए स्मार्ट मीटर के अनुसार बताया जा रहा अद्यतन बिजली बिल निरस्त किया जाए, उपरोक्त माँग का निष्पादन होने तक अनैतिक रूप से बिजली काटना बन्द किया जाए, सप्लाई मजदूरों को शीघ्र ही बेहतर ईलाज हेतु सुपर हॉस्पिटल की सुविधा उपलब्ध करायी जाए आदि मांगे शामिल हैं। मंत्री से भेंट में संघ के कुंतल दत्ता, जहरू उरांव, बिष्णु गोस्वामी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *