राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) बोकारो थर्मल मुर्गी फार्म कॉलोनी स्थित एक बन्द आवास के कमरे में अचानक आग लग गई। घटना 23 अक्टूबर की सुबह की बतायी जा रही है।
बताया जाता है कि मुर्गी फार्म स्थित एचएमटी 11 आवास के खिड़की से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना सीआईएसएफ अग्नि शमन दल को दी। सूचना के बाद अग्नि शमन दल मौके पर पहुंच कर सर्व प्रथम बन्द आवास का ताला तोड़ा। इसके बाद आग पर काबू पाया।
स्थानीय रहिवासियों के अनुसार उक्त आवास डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में पदस्थापित महिला स्वास्थ्य कर्मी स्वर्गीय माया देवी की थी। जिसमें उसका पुत्र गोपी राम अपने परिवार के साथ रहता था। परंतु गोपी की मौत के बाद उसका परिवार आवास में ताला लगाकर डाल्टेनगंज (पलामू) अपने पुस्तैनी घर लगभग पांच वर्ष पहले चला गया। तब से उक्त आवास में ताला लगा है।
आग बुझाने आए सीआईएसएफ कर्मियों ने बताया कि आवास के अंदर सिर्फ एक बक्सा, पलंग व कपड़ा था, जिसमें आग लगी थी। जिसे बुझा कर डीवीसी सिविल विभाग को सूचना दे दी गई है। आग लगने का कारण विद्युत तार में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply