Advertisement

प्लास्टिक के पानी टंकी गोदाम में लगी आग, लाखों की क्षति

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में जुगसलाई थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित एक प्लास्टिक के पानी टंकी गोदाम में 23 अक्टूबर की देर रात भीषण आग लग गयी। आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

प्लास्टिक पानी टंकी गोदाम में आगलगी की घटना में लाखों की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान इलाके में काफी अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। आग की लपटें काफ़ी दूर तक दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *