Advertisement

स्ट्रेट माइल रोड साकची में क्यूआरटी द्वारा अवैध क्वार्टर पर चला बुलडोजर

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में टाटानगर के साकची स्थित स्ट्रेट माइल रोड पर टाटा स्टील के क्वार्टर पर अवैध कब्जा हो गया था। टाटा स्टील के अधिकारियों ने अवैध कब्जा हटाने को कहा था। लेकिन मामला एसडीओ कोर्ट में चला गया था।

बताया जाता है कि एसडीओ कोर्ट के आदेश के बाद टाटा स्टील की क्वीक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) ने 23 अक्टूबर को उक्त अवैध कब्जा हटा दिया है। अवैध कब्जा हटाने के बाद टाटा स्टील ने क्वार्टर की जमीन अपने कब्जे में ले ली है। अवैध कब्जा हटाने के दौरान बुलडोजर की कार्रवाई की गई।
इस मौके पर जिला प्रशासन जमशेदपुर द्वारा एक मजिस्ट्रेट भी तैनात किया गया था। इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी लगाई गई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *