Advertisement

बेरमो में कई स्थानों पर की गयी भगवान चित्रगुप्त की पूजा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर 23 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के फुसरो नगर परिषद में कई स्थानों में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर कायष्थ परिवार द्वारा पूजा अर्चना किया गया।

इस क्रम में चित्रगुप्त महापरिवार करगली बेरमो समिति सुभाष नगर द्वारा कलम दवात का आदि देव भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की 38वां वर्षगाठ पर पूजा सुभाषनगर स्थित सामुदायिक भवन में धूमधाम से किया गया। यहां पंडित अशोक कुमार मिश्रा के देखरेख में यजमान संजय कुमार सिन्हा के द्वारा पुरे विधि विधान से पूजा अर्चना कराया गया। पूजा अर्चना के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर पुजारी मिश्रा ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त यमराज के सहयोगी हैं, जो सभी प्राणियों के कर्मो का लेखा जोखा रखते हैं। जो हमारे अच्छे बुरे कर्मो का हिसाब रख हमारे लिए स्वर्ग और नरक का फैसला लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज कलम दवात और बही खातों की भी पूजा की जाती है। यजमान संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि संध्या में भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें समाज के गणमान्य सहित बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

मौके पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) को चित्रगुप्त महापरिवार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर शकुंतला कुमार, अभिनव राज, नवीन कुमार सिन्हा, रविकांत वर्मा, शशिधर सिन्हा, रिवान्स रविश, जयप्रकाश सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, रतन लाल, राजेश सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, आशीष रंजन, विवेक कुमार सिन्हा, बिट्टू सिन्हा, अनिल सिन्हा, किशोर अम्बष्ट, रवि रंजन सिन्हा, शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

वही करगली बाजार में भगवान चित्रगुप्त की पूजा पूरे विधि विधान के साथ की गई। पंडित संजय पांडेय ने अशोक कुमार सिन्हा के द्वारा पुरे विधि विधान से पूजन कार्य करवाए गये। पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। यहां बच्चे जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए उन्हे मॉडल और सर्टिफिकेट देकर हौशला अफजाई किया गया। कमिटी के सदस्यों ने कहा कि हमारे अविभावक हमे बचपन से ही चित्रगुप्त की पूजा करने को सिखाया गया है। चित्रांश महापरिवार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से भव्यता नजर आता है और आपस में एकजुटता दिखती है।

मौके पर संयोजक डॉक्टर रमेश वर्मा, एस कुमार सहित संजय अम्बष्ठ, संतोष सिन्हा, डबलू सिन्हा, संजय सिन्हा, लव अम्बष्ट, बीडी सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, सुखेन प्रसाद सिन्हा, शंकर दयाल सिन्हा, कपिल प्रसाद सिन्हा, शुभम सिन्हा, नवनीत सिन्हा, आदित्य सिन्हा, रूद्र सिन्हा, प्रकाश सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *