सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। अपने विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि, विभिन्न गांव के मुंडा, ग्रामीण व मजदूरों ने 22 अक्टूबर की देर शाम पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पीछे वर्कर्स क्लब में गोलबंद होकर गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
इस दौरान संयुक्त यूनियनों व जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि अब गुवा सेल प्रबंधन को मजदूरों की ताकत दिखाने का समय आ गया है। इसके लिए सभी एकजुट हो आंदोलन की रुपरेखा तैयार किया गया। साथ हीं कहा गया कि यह आंदोलन को वृहद रूप से तैयार करने के लिए गांव गांव जाकर सभी ग्रामीणों को जागरूक की जाएगी।

संयुक्त यूनियनों की विभिन्न मांगों में गुवा सेल में 19 बाहरी मजदूतो की प्रस्तावित बहाली रद्द कर स्थानीय मजदूरों को रोजगार देने, सफाई कर्मियों का रविवारीकरण किया जाए तथा जिन विभागों में रविवारी कार्य बंद है, उन्हें पुनः शुरू किया जाए। ठेका मजदूरों की वार्षिक छुट्टी 5 दिन से बढ़ाकर 10 दिन की जाए। रात्रि भत्ता 45 रुपए से बढ़ाकर 90 रुपए किया जाए। फाइन्स डिस्पैच माह में मिलने वाली राशि 1000 से बढ़ाकर 1500 रुपए की जाए। जिन ठेका कर्मियों ने अपने आश्रितों को काम सौंप दिया है, उनके आवास उनके आश्रितों के नाम आवंटित किए जाएं।













Leave a Reply