Advertisement

महिलाओं ने की सिंदूर दान कर मां काली को दी भावभीनी विदाई

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा क्षेत्र में 22 अक्टूबर को महिलाओं ने मां काली की प्रतिमा के समक्ष पारंपरिक सिंदूर दान का आयोजन कर पूरे वातावरण को भक्ति और आनंद से भर दिया।

इस अवसर पर सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज धजकर पूजा स्थल पर पहुंचीं। मां काली की आरती और पूजा के बाद महिलाओं ने देवी को सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सौहार्द, एकता और सुख-समृद्धि की कामना की। सिंदूर दान कार्यक्रम के दौरान महिलाएं ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम उठीं और जय मां काली के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

सिंदूर दान कार्यक्रम के बाद भक्तों ने मां काली की प्रतिमा को विदाई देने से पहले भक्ति गीत गाकर श्रद्धा प्रकट की। विदाई के क्षण में कई महिलाओं की आंखें नम हो गईं। इसके पश्चात शोभायात्रा के रूप में प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विसर्जन के समय भक्तों ने मां से आशीर्वाद मांगा कि वे पुनः अगले वर्ष अपने आशीष के साथ लौटें। पूरे आयोजन में शांति और सौहार्द का विशेष माहौल देखने को मिला। पुलिस प्रशासन और स्थानीय समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग दिया।

दूसरी ओर हिरजी हर्टिंग स्थित श्रमिकों के कॉलोनी में माता काली पूजा की धूम मची रही। क्षेत्र की श्रद्धालू महिलाओं ने यहां भी सिन्दूर दान किया। इस अवसर पर सेल श्रमिक सह समाजसेवी सोमा कुम्हार, चांदमनी देवी, कपिलेश्वर दोंगा, हेमराज सोनार, अशोक कुमार महतो, दिलीप कुमार महतो, अभि कुम्हार, सुभि कुम्हार, शंभू कुम्हार, रजनी पिंगुवा, नेलानी टोप्पो, पदमा मिश्रा, सिलमनी जोजो, देम्यंती दास, मुक्ति दास एवं अन्य ने एकजुट होकर माता काली की पूजा कर विर्सजन की तैयारी सेल श्रमिक सह समाजसेवी सोमा कुम्हार की अध्यक्षता में की गई। पूरे बाजे गाजे के साथ माता की प्रतिमा विसर्जित की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *