राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में आगामी 24 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेफ एथलेटिक चैंपियनशिप में बोकारो थर्मल के आंसू भाटिया सहित बोकारो जिला के सात प्रशिक्षकों का चयन तकनीकी पदाधिकारी के रूप में किया गया है।
जानकारी के अनुसार सेफ खेल में बोकारो के गंगाधर यादव, प्रकाश कुमार, आशु भाटिया, मुकेश कुमार, जैनुल कुरैशी, ललित राम और राजेश कोल तकनीकी पदाधिकारी काम कर रहे है। इसमें से अधिकतर बोकारो थर्मल के है। इस उपलब्धि के लिए बोकारो जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष व् बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह को साधुवाद दी गई है।
![]()













Leave a Reply