Advertisement

तेनुघाट में धूमधाम से मनाया गया काली पूजा संपन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। काली माता भूल न जाना, अगले बरस तुम्हें फिर है आना के जयघोष से गूंज उठा बोकारो जिला के हद में तेनुघाट का इलाका, जब 22 अक्टूबर की संध्या माता की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकली।

तेनुघाट में मां काली पूजा की धूम रही। इस अवसर पर सबसे पहले पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता काली की पुजा अर्चना की। साथ ही विशेष कर तेनुघाट और आसपास के रहिवासियों ने प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर अपने उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की। बताते चलें कि बीते 20 अक्टूबर को तेनुघाट एफ टाइप चौक स्थित काली मंदिर में माँ काली की प्रतिमा रख कर पूजा अर्चना की गई।

इसके पश्चात 21 अक्टूबर को खिचड़ी का भोग लगा कर भंडारा किया गया, जिसमें स्थानीय रहिवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं 22 अक्टूबर को प्रतिमा का विसर्जन नम आंखों से किया गया। इस अवसर पर समीर कुमार सामंता, पंकज सिंह, प्रशांत पाल, वेंकट हरि विश्वनाथन, आनंद श्रीवास्तव, बीरेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार, कुंदन झा, दीपक ठाकुर, सुरेश यादव, छोटन रजक सहित दर्जनों श्रद्धालू भक्तगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *