Advertisement

विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी का जिला निर्वाची पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा 22 अक्टूबर को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के लिए गठित विभिन्न कोषांगों यथा कंन्ट्रोल रूम, सिंगल विण्डो इत्यादि का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने ड्यूटी चार्ट को देखा तथा वहां मौजूद पदाधिकारी और कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी द्वारा चुनाव के समय जिला कंट्रोल रूम की सूचनाओं पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सिंह ने कहा कि कंट्रोल रूम 24 घण्टे संचालित रहे तथा कोई भी फोन आए तो सर्वप्रथम सम्मान के साथ बात करें। शिकायत सुनने के साथ शिकायत काे समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को अविलम्ब भेजा जाए। उन्होंने सिंगल विंडो के निरीक्षण के क्रम में निर्देश दिया कि कोई भी आवेदन प्राप्त होता है तो उसे निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी संबंधित विभागों से एनओसी प्राप्त करते हुए अनुमति प्रदान कर दिया जाए। कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमावली के तहत अनुमति प्रदान करने में समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिला पदाधिकारी ने सी-विजील कोषांग का निरीक्षण करते हुए कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारियों से सी-विजील एप्प पर आने वाली शिकायतों और निर्वाचन से सम्बधित हेल्प लाइन नम्बर 1950 पर आने वाली शिकायतों के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित समयावधि के भीतर शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *