Advertisement

सोनपुर रेल मंडल मे स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता अमृत संवाद कार्यक्रम

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। स्पेशल कैंपेन 5.0 के तहत 22 अक्टूबर को पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों सहित रेलवे कॉलोनियों में अमृत संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान यात्रियों एवं स्थानीय रहिवासियों से संवाद स्थापित कर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक मुक्त परिसर, कचरा पृथक्करण एवं स्वच्छ परिसर के लिए सामूहिक सहयोग पर बल दिया गया।

इसी क्रम में स्टेशनों एवं कॉलोनियों में गहन सफाई अभियान चलाया गया। रेलवे कर्मियों ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, यात्री सुविधाओं एवं आस-पास के क्षेत्रों की सफाई की। साथ ही सोनपुर रेल मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया स्टेशन के रेल यात्रियों से स्टेशन की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया गया, ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके। यह अभियान स्वच्छता के प्रति रेल प्रशासन की प्रतिबद्धता को सशक्त बनाते हुए यात्रियों एवं नागरिकों को स्वच्छ स्टेशन, सुंदर भारत के संकल्प से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *