Advertisement

परसा के दरियापुर में डीएम व एसपी ने पदाधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में परसा विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय दरियापुर के सभागार में 22 अक्टूबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी अमन समीर तथा पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की।

बैठक में निर्वाचन क्षेत्र में प्रतिनियुक्त किए गए सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया g। सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी से एक-एक कर उनसे सम्बद्ध मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई तथा विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से उनसे संबद्ध मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ सामाजिक स्थिति के संबंध में विस्तृत आसूचना प्राप्त किया गया।

सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को मतदान तिथि तक संबद्ध मतदान केंद्रों का लगातार भ्रमण कर अन्य आवश्यक सूचनाओं की जानकारी प्राप्त करने का निदेश दिया गया, ताकि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संचालित कराया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *