Advertisement

घाटशीला उपचुनाव में 17 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन

चुनाव मैदान में भाजपा और झामुमो सहित कई दलों के उम्मीदवार

लावोनी मुखर्जी/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। घाटशिला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त को समाप्त हो गई। अब तक कुल 17 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इन नामांकनों में राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों के साथ-साथ कई निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार उपचुनाव में भाजपा के बाबूलाल सोरेन, झामुमो के सोमेश चंद्र सोरेन, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के पार्वती हांसदा, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के पंचानन सोरेन, आपकी विकास पार्टी के दुखीराम मार्डी द्वारा दावेदारी पेश की गयी है। इसके अलावा परमेश्वर टुडू, श्रीलाल किस्कू, मनसा राम हांसदा, नारायण सिंह, विकास हेम्ब्रम, मालती टुडू, बसंत कुमार तोपनो, मनोज कुमार सिंह, विक्रम किस्कु, रामकृष्ण कांति माहली बतौर निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है। जबकि अन्य दलों यथा जेएलकेएम (झारखंड लोक कल्याण मोर्चा) से रामदास मुर्मू तथा राष्ट्रीय सनातन पार्टी से मंगल मुर्मू ने भी नामांकन किया है।

ज्ञात हो कि, घाटशिला विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति (अजजा) के लिए आरक्षित है… नामांकन पत्रों की जांच निर्धारित तिथि पर की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी थी और उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ नामांकन केंद्र पहुंचकर पर्चा भरा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *