एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दुर्गा मंदिर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम और श्रद्धापूर्वक काली पूजा का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार बीते 20 अक्टूबर की रात्रि 10:30 बजे मां काली की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें काली पूजा कमिटी के धीरज बरनवाल, वीरेंद्र ठाकुर, जयंत बरनवाल, अमन कुमार सहित कमेटी के अन्य सदस्य के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ दुर्गा मंदिर के दरबार से मां काली की शोभा यात्रा कोनार नदी घाट तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला, पुरुष, युवक, युवतियो व् श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लिए।
इस अवसर पर बंगाल से आए आचार्य सुशोवन चटर्जी द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण व् पूजन कर कलश में जल भरवाया गया और पूजा अर्चना किया गया। कलश में जल लेकर श्रद्धालुओं ने दामोदर घाट से वापस मां के दरबार तक आए और मां काली का पूजा अर्चना भी किया। ज्ञात हो कि यहां काफी दूर-दूर से श्रद्धालू मां के दरबार में दर्शन करने आते हैं। बताया जाता है कि यहां पिछले 25 वर्षों से काली पूजा मनाई जा रही है।
दूसरे दिन 21 अक्टूबर की संध्या बेला में प्रांगण में पुजारी की उपस्थिति में संध्या आरती कर माँ काली की पूजा पाठ किया गया। साथ हीं कमेटी के सदस्यों द्वारा भोग की भी व्यवस्था की गयी। सभी श्रद्धालुओं भक्तों जनों ने मां का भोग ग्रहण कर माँ का आशीर्वाद लिया। इससे पुर्व 20-21 की अर्ध रात्रि यहां मां काली की विधिवत पूजा के बाद बकरे की बलि देकर माता के स्वरूप को प्रसन्न किया गया। मौके पर कमेटी के सदस्य सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु व भक्त उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply