उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दांतू हाई स्कूल में 17 अक्टूबर को स्कूल लेवेल स्किल कम्पटीशन-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विजेता विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार वितरित किए गए।
आयोजित स्कूल लेवेल स्किल कम्पटीशन-सह-प्रदर्शनी पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि दांतू के मुखिया चंद्रशेखर नायक एवं पंचायत समिति सदस्य नागेंद्र कुमार थे, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुखिया चंद्रशेखर नायक ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को बढ़ाती है।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। दांतू हाई स्कूल में आयोजित स्किल प्रतियोगिता सह प्रदर्शनी में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए मुखिया नायक एवं पंचायत समिति सदस्य कुमार ने कहा कि मन लगाने से सारी मुसीबत आसान हो जाती है।
![]()













Leave a Reply