Advertisement

एसडीओ कार्यालय पहुंचे स्वांग वाशरी अवार्डी मजदूरों की नही हो सकी वार्ता

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। मजदूर नेता मुमताज आलम के नेतृत्व में 7 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग वाशरी के अवार्डी मजदूर एक बार फिर बेरमो एसडीओ के पास अपनी नौकरी की फरियाद लेकर पहुंचे।

हालांकि किसी कारणवश कार्यालय में एसडीओ के नही रहने पर मजदूरों को आगामी 14 अक्टूबर को बुलाया गया है।
इस संबंध में मजदूर नेता मुमताज आलम ने कहा कि बेरमो एसडीओ मुकेश मछुवा द्वारा वार्ता के लिए मजदूरों को बुलाया गया था, परन्तु किसी कारणवश एसडीओ के नही रहने पर वार्ता हो सकी। पुनः वार्ता के लिए मजदूरों को आगामी 14 अक्टूबर को बुलाया गया है। आलम ने बताया कि अवॉर्डी मजदूरों को सीसीएल प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि मजदूरों की पहचान को लेकर पैनल अधिवक्ता से विधिक सलाह ली जाएगी, तत्पश्चात सुलझाए गए प्रतिक्रिया के अनुरूप प्रबंधन नियोजन हेतु आवश्यक कार्रवाई करेगी।

जबकि 182 अवॉर्डी मजदूर की पहचान के लिए 7 अक्टूबर तक दावेदार मजदूर प्रबंधन को आवेदन प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि सीसीएल प्रबंधन के निर्देशानुसार अभी तक बीस मजदूरों ने अपने पहचान संबंधित कागजात सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में जमा करा दिया है। बताया कि यदि इस बार प्रबंधन द्वारा अवॉर्डी मजदूरों को छलने का काम किया जाएगा तो अगला आंदोलन विस्फोटक होगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सीसीएल व क्षेत्रीय प्रबंधन की होगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *