Advertisement

अधिवक्ता संघ की बैठक में सदस्यों को लाभांश देने की घोषणा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में 22 सितंबर को संघ की एक बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने की।

आयोजित बैठक में संघ के अध्यक्ष मिश्रा ने अधिवक्ता संघ के सदस्यों को यह जानकारी दी कि 23 सितंबर से संघ के सदस्यों को दुर्गा पूजा लाभांश प्रति सदस्यों को सात हजार रुपए दिया जाएगा। संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जहां संघ के सदस्यों को दुर्गा पूजा लाभांश लगातार प्रति वर्ष दुर्गा पूजा और होली में दिया जाता है, वह इस वर्ष भी दिया जाएगा। कहा कि यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगा।

बैठक में अधिवक्ता वासु कुमार डे, सुरेश तिवारी, महेश ठाकुर, चेतनानंद प्रसाद, अवध किशोर सिंह, डी एन तिवारी, नीरज कुमार, संजय कुमार आदि अधिवक्ता ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया। बैठक में संघ के उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, संयुक्त महासचिव शंकर कुमार ठाकुर, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव सहित संघ के दर्जनों अधिवक्ता गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *