Advertisement

बोकारो स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 4 लाख का गांजा बरामद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ने ट्रेन क्रमांक 13352 एलेप्पी एक्सप्रेस में छापेमारी कर तीन ट्रॉली बैग में रखा भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।

जानकारी के अवैध गांजा की यह खेप उड़ीसा से बिहार भेजी जा रही थी। तलाशी के दौरान गांजा तस्कर मौके से फरार हो गया। इस बावत आरपीएफ अधिकारियों ने 22 सितंबर को बताया कि बरामद गांजा की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। जब्त किए गए गांजे को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है तथा तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

बताते चलें कि उड़ीसा के रास्ते बिहार और झारखंड तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बड़े पैमाने पर सक्रिय है। इससे पहले भी इसी रूट पर भारी मात्रा में गांजा पकड़ा जा चुका है। आज की बरामदगी भी धनबाद में सप्लाई की योजना से जुड़ी थी, लेकिन बोकारो रेलवे स्टेशन पर ही खेप पकड़ ली गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *