Advertisement

बोकारो थर्मल क्लब में अंतर जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन

कराटे छात्राओं की आत्म सुरक्षा के लिए वरदान-डॉ लंबोदर

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। अंतर जिला कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 21 सितंबर को डीवीसी के बोकारो थर्मल क्लब में किया गया। आयोजित चैंपियनशिप में बोकारो सहित धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग जिला से कुल 200 करातेकार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कराटे चैंपियनशिप का उद्घाटन आरटीसी पब्लिक स्कूल अनगड़ा रांची के प्रधान अध्यापक नरेंद्र नाथ महतो, इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के निदेशक विमल आनंद नाग, मुख्य प्रशिक्षक बोकारो महादेव गोप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक सह कराटे एसोसिएशन बोकारो के संरक्षक डॉक्टर लंबोदर महतो ने प्रतियोगिता में सफल कराटेकार छात्र छात्राओं के बीच मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि सभी छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण लेना चाहिए तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराना चाहिए। उन्होंने कराटेकार छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि कराटे छात्राओं की आत्म सुरक्षा के लिए वरदान है।

इस अवसर पर प्राचार्य नरेंद्र नाथ महतो ने कहा कि देश व राज्य का माहौल जिस तरह बदल रहा है। आत्मरक्षा के लिए हम सबो को कराटे का प्रशिक्षण लेना सभी वर्ग के लिए अनिवार्य हो गया है। कराटे प्रशिक्षण में आत्म शक्ति का विकास होता है। साथ ही अपने आत्मरक्षा स्वयं कर सकते हैं। वही विमल आनंद नाग ने कहा कि नवंबर माह में कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें झारखंड के 24 जिलों से लगभग 500 कराटे कार छात्राएं शामिल होंगे।

इस अवसर पर गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा ने भी इसे आत्मरक्षा का सबसे बड़ा हथियार बताया।

कहा कि कराटे प्रशिक्षण खासकर छात्राओं के लिए एक वरदान है। जिसे सभी छात्राओं को जरूर सीखना चाहिए। वही बोकारो जिला कराटे चैंपियनशिप के अंतर जिला कराटे चैंपियनशिप में निर्णायक के रूप में उपस्थित सेंसाई कमल किशोर कश्यप, विक्रम कुमार, उत्तम कुमार, पंकज रविदास, पायल कुमारी, जयश्री सेन, डोली महतो, शिक्षिका कलावती कुमारी, ललिता कुमारी सहित आजसू महिला मोर्चा की रीता देवी, जिप सदस्य प्रतिनिधि मंजूर आलम आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *