Advertisement

डीवीसी ने किया बोकारो थर्मल बी प्लांट का एक चिमनी को धराशायी

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल की बंद बी प्लांट का चिमनी गिराने का कार्य को 12 सितंबर को शुरू किया गया। वर्ष 1992 में बना उक्त प्लांट को वर्ष 2020 में बंद कर दिया गया था। हैदराबाद की कंपनी राधा स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड बी प्लांट का डिस्मेंटलिग का कार्य कर रही है।

जानकारी के अनुसार दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) की बोकारो थर्मल में निर्मित बी प्लांट का दो नंबर चिमनी को गिराने का कार्य 12 सितंबर को शुरू किया गया, परन्तु चिमनी आधा ही टूट कर गिर गया। बाकी आधा चिमनी को फिर से गिराने का प्रयास किया गया जो संध्या लगभग 6 बजे धराशायी करने में सफलता मिली।

ज्ञात हो कि, बोकारो थर्मल में वर्ष 1992 में निर्मित बी प्लांट में 210×3 मेगावाट के तीन यूनिट थे, जिनसे कुल मिला कर 630 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। परन्तु अधिक खर्चीला होने तथा प्रदूषण को लेकर डीवीसी प्रबंधन ने चालू प्लांट को दिसंबर 2020 से बंद कर दिया था। अब इस बंद प्लांट का डिसमेंटल किया जा रहा है। डिस्मेंटल का कार्य हैदराबाद की कंपनी राधा स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ₹ 290 करोड़ की निविदा पर कराई जा रही है। प्लांट डिस्मेंटल करने का कार्य अंतिम चरण में है।

इसी के तहत अब प्लांट के तीनों चिमनियों को भी गिराना है। दो नंबर की क्षतिग्रस्त आधा चिमनी को गिराने का कार्य कंपनी मात्र एक पोकलेन ऑपरेटर के जरिए जान जोखिम में डाल कर करवाया गया। फिलहाल बोकारो थर्मल में 500 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाली ए प्लांट चालू है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *