ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देशानुसार 13 सितंबर को बोकारो जिला के हद में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए 3 बेंच का गठन किया गया है। इसकी पहले बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता पांडव कुमार पांडेय, दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय और अधिवक्ता कल्याणी तथा तीसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता नीरज कुमार मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने 12 सितंबर को दी।
एसडीजेएम अग्रवाल ने बताया कि यहां आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक कई मामलों का निष्पादन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस भी मुवक्किल को अपने मामलों का समझौता के आधार पर मामले का निष्पादन कराना हो वे खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से व्यवहार न्यायालय में उपस्थित होकर मामले का निष्पादन करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में यहां सैकड़ों मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।
![]()













Leave a Reply