Advertisement

कन्या विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी (पीटीएम) आयोजित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली संकुल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय (कन्या) में 12 सितंबर को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की गई।

जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी में मुख्य रूप से महिला अभिभावकों की संख्या ढाई दर्जन थी, जबकि पुरुष आधा दर्जन थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक (एचएम) सविता देवी, शिक्षक निर्मल मिश्रा, पवन मिश्रा आदि ने विभागीय निर्देशों को पढ़कर सुनाया। अभिभावकों से कहा गया कि वे अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने में स्कूल में आकर शिक्षकों के साथ अपने विचारों व सुझावों को अवश्य साझा करें।
मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेश कमार, दयवंती देवी, वार्ड के रोकी कमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *