Advertisement

विंगबुरु में लगा नया ट्रांसफार्मर, पूर्व जिला पार्षद के प्रयासों की सराहना

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम जिला के हद में पोटका प्रखंड के चांदपुर टोला बिंगबुरु में पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिससे स्थानीय रहिवासियों में हर्ष व्याप्त है।

विदित हो कि, पोटका प्रखंड के हद में चांदपुर पंचायत स्थित बिंगबूरू गांव के हेंसा टोला में लगा ट्रांसफार्मर बीते सप्ताह से ही आकाशीय बज्रपात से जल गया था। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल को बीते 9 सितंबर को मिली। पूर्व जिला पार्षद द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए दूरभाष पर बिजली विभाग के एसडीईओ से वार्ता की गयी।

उन्हें जानकारी दी गई तथा यथाशीघ्र समस्या समाधान की मांग की गई। विषय की गंभीरता को समझते हुए एसडीईओ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवा दिया गया।पूर्व जिला पार्षद मंडल के प्रयास से पांच दिन अंधकार में बिताए बिंगबुरू के हेंसाटोला के ग्रामीणों को 12 सितंबर को रौशनी मिली। टोला वासीयों ने खुश होकर पूर्व पार्षद मंडल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *