Advertisement

गंगा नदी किनारे के पंचायतों को कटाव से सुरक्षा के लिए बनें रिंग बांध-डॉ रामानुज

जल संसाधन मंत्री एवं विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र प्रेषित

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी विधायक डॉ रामानुज प्रसाद राय ने बिहार के जल संसाधन मंत्री एवं विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सोनपुर अंचल के गंगा नदी किनारे स्थित पंचायतों को बाढ़ एवं कटाव से बचाव के लिए पत्र प्रेषित की है।

विधायक ने बाढ़ व् कटाव से सुरक्षा के लिए पहलेजा घाट से गंगाजल-बल्ली टोला- नजरमीरा – सबलपुर चारों पंचायत होते हुए सोनपुर के काली घाट तक तटबंध को सुदृढ़ीकरण कराने के साथ-साथ रिंग बांध का निर्माण कराने की मांग की है।
विधायक डॉ राय ने 12 सितंबर को उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने प्रेषित पत्र में विभागीय मंत्री एवं प्रधान सचिव से अनुरोध किया है। साथ हीं कहा है कि सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सबलपुर पश्चिमी एवं सबलपुर उत्तरी पंचायत में गंगा नदी से भीषण कटाव जारी है।

कटाव इतनी तेजी से हो रहा है कि सैकड़ो घर कट कर गंगा नदी में विलिन हो गया है। इसी तरह कटाव होते रहा तो सबलपुर पश्चिमी एवं उत्तरी के बाद अन्य पंचायत भी कटकर गंगा में विलिन हो जाएगा। कहा गया है कि कटाव अवरोधक कार्य कराया जा रहा है, फिर भी लगातार कटाव जारी है।

उन्होंने कहा कि वे बिहार विधान सभा में गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से उक्त वर्णित पंचायतों को बाढ़ एवं कटाव से सुरक्षा के लिए रिंग बांध का निर्माण कराने का प्रस्ताव सरकार को दिया था, जिस पर संबंधित विभाग के मंत्री द्वारा सकारात्मक जवाब देते हुए अश्वासन दिया गया कि मुख्य अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण गोपालगंज को रिंग बांध निर्माण के लिए सर्वे एवं प्राक्कलन तैयार कराने का विभागीय आदेश दिया गया है। जिस पर अग्रेतर कार्रवाई करते हुए उक्त रिंग बांध के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कराया गया हैं। किन्तु अभी तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सका है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *