Advertisement

लोक शिकायत के 14 मामलों की सुनवाई कर किया गया समाधान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने 12 सितंबर को जिला मुख्यालय छपरा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत के मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कुल 14 मामलों पर विचार किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें। कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी।

जिलाधिकारी समीर ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील में उपरोक्त शिकायतों की सुनवाई की और मौके पर ही शिकायतों का निवारण किया। उन्होंने लोक शिकायत के कुल 14 मामलों की सुनवाई की, जिसमें 10 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 4 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *