पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा पहले भी बीएसएल के लिए रहे हैं तारणहार-कुमार अमित
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट के विस्तारीकरण को प्रारम्भ होने में हो रहे विलंब को लेकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दिल्ली में केन्द्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी से मुलाक़ात की। पूर्व सीएम मुंडा ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री से इस परियोजना को झारखंड के विकास के लिए अहम बताते हुए विस्तारीकरण में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु राज्य सरकार के साथ भी बात करने के प्रति इस्पात मंत्री को आश्वस्त किया और इस दिशा में शीघ्र पहल करने का सुझाव दिया। उक्त जानकारी 12 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने दी।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना को बोकारो में प्रारम्भ कराने के लिए आम जनों से पोस्टकार्ड लिखवा कर हस्ताक्षर अभियान चला चुके है। उन्होंने पुर्व सीएम मुंडा को इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल करने पर बोकारो वासियों की ओर से साधुवाद देते हुए आभार जताया है।
भाजपा नेता कुमार अमित ने कहा कि पुर्व सीएम व् पुर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहले भी बोकारो स्टील प्लांट के लिए तारणहार रहे हैं। कहा कि मुंडा अपने मुख्यमंत्रीत्व काल के दौरान हुए बीएसएल के आधुनिकीकरण को प्रारम्भ कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे सेल प्रबंधन और राज्य सरकार के हर पहलू से अच्छी तरह वाक़िफ़ हैं। उनके इस महत्वपूर्ण और गम्भीर प्रयास से बीएसएल का विस्तारीकरण और आधुनिकीकरण का कार्य प्रारंभ होना तय है। ज्ञात हो कि इस सम्बंध में कुछ दिनों पूर्व भाजपा नेता अमित ने पुर्व सीएम मुंडा से मिलकर उच्चस्तरीय पहल का आग्रह भी किया था।
![]()













Leave a Reply