Advertisement

सुनील कुमार सिंह को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर भाजपा में हर्ष

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रजिस्ट्री बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में 9 सितंबर को नगर मण्डल भाजपा द्वारा सोनपुर प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को प्रदेश भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का पुनः सह संयोजक बनाए जाने पर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू कर रहे थे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उनके कुशल संगठन कौशल का लाभ प्रदेश के कार्यकर्ताओं को मिलेगा और उनकी राजनीति ख्याति बढ़े ऐसी शुभकामना है। कहा गया कि सुनील सिंह जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश सह संयोजक के रूप में जिम्मेदारी मिल रही है, यह भाजपा जैसे लोकतांत्रिक पार्टी में ही संभव है।

मौके पर प्रदेश सह संयोजक सिंह ने कहा कि हमें आपके द्वारा जो सम्मान मिला है इसके लिए पार्टी नेतृत्व का ऋणी हो गया हूं। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश कीड़ा प्रकोष्ठ प्रभारी अभय कुमार सिंह, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ सह प्रभारी हेमनारायण सिंह, प्रदेश नेता विनोद सिंह सम्राट, सदर दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया दीपक शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश सिंह, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं अमर कुमार सिंह, जिला मंत्री दिव्यांशु गौतम, उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जयंत कुमार सिंह एवं राजन कुमार राम, सुनील कुमार सिंह, शैलेश कुमार शर्मा, रवि सिंह के अलावा दूरभाष पर हर्ष व्यक्त करनेवालो मे सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, सिवान जिला प्रभारी लालबाबु कुशवाहा, सुनील दुबे, संजीव कुमार सिंह आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *