Advertisement

डीआरएम ने किया भगवानपुर एवं दिघवारा स्टेशनों का निरीक्षण

अमृत भारत स्टेशन योजना रेलवे की एक महत्वाकांक्षी पहल-अमित सरन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने 8 सितंबर को भगवानपुर एवं दिघवारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यह दौरा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा एवं यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया।

बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान डीआरएम सरन ने प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, स्टेशन परिसर, स्वच्छता व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, यात्री सुविधाएं, हरित ऊर्जा समाधान, दिव्यांगजन के लिए विशेष प्रावधान तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने संबंधी प्रयासों का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गति एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर डीआरएम ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेल की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करना और क्षेत्रीय विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण सोनपुर मंडल के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है, जिससे यात्रियों के अनुभव को और अधिक सुलभ, आरामदायक एवं संतोषजनक बनाया जा सकेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *