विभिन्न योजनाओं के माध्यम से झारखंड की अलग पहचान बनी है-दीपक बिरुवा
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा गोलीकांड की शहादत दिवस पर 8 सितंबर को झारखंड के राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीदों के शिलापट्ट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मंत्री बिरुवा ने कहा कि 8 सितंबर 1980 को हुए गुवा गोलीकांड के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके संघर्ष और त्याग ने समाज को न्याय और अधिकार की लड़ाई के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके परिवारों के हितों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर मो. तबारक, वृद्धा गोप, तूफान घोष व अन्य उपस्थित थे।
इस अवसर पर आहूत जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि आंदोलनकारियों का सबसे पहले सम्मान देने का कार्य झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ही शुरू किया है। सीएम ने वर्ष 2014 में पहली बार एक साल के लिए मुख्यमंत्री बने थे। तब उन्होंने गुवा आकर शहीदों के परिजनों को नौकरी देने का कार्य किया।
आंदोलनकारी पेंशन योजना की जो शुरुआत हुई है, उसमें आंशिक संशोधन हुआ, वह भी सीएम की देन है। जिन्होंने आंदोलनकारी को सम्मान देने का काम किया। मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि वैसे जो भी झारखंड राज्य के निर्माण में अपना योगदान दिया है उसे भी सम्मान दिया जाए। सरकार में दोबारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बनने के बाद झारखंड को अग्रणी राज्य के रूप में लाने का कार्य कर रही है।
विभिन्न योजनाओं के माध्यम से झारखंड राज्य में एक अलग पहचान बनी है। उन्होंने अबुआ आवास योजना की शुरुआत की। कहा कि जब भारत सरकार की डबल इंजन की सरकार ने यहां के गरीबों के मकान बनाने के लिए इंदिरा आवास मिलता था। केंद्र सरकार ने उसे बंद कर दिया, तब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास योजना लागू कर गरीबों को घर देने का काम किया। सर्वजन पेंशन योजना चालू किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सम्मान देने के लिए मइंया सम्मान योजना की शुरुआत की तो विरोधी दलों ने काफी प्रयास किया इसे खत्म करने का, परंतु सफल नहीं हो सका।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सोरेन ने महिलाओं को स्वावलंबन बनाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है, मुख्यमंत्री उज्ज्वला योजना। इस योजना के माध्यम से बहुत से ऐसे गांव टोला है, जहां अभी भी बिजली उपलब्ध नहीं है। वहां वर्ष 2026 तक पूरे झारखंड में बिजली पहुंचाने का कार्य मुख्यमंत्री कर रहे हैं।

ऐसे रहिवासी जो 200 यूनिट तक बिजली जला नहीं पाते हैं, वैसे रहिवासियों को मुफ्त बिजली की सुविधा मुख्यमंत्री सोरेन देने जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी कार्य किये जा रहे हैं। कहा कि जिस राज्य की शिक्षा बेहतर होगी, उस राज्य को विकास के दौर में अग्रणी माना जाएगा। इसलिए विगत दिनों 15 हजार से भी अधिक सड़कों का सीएम ने पक्कीकरण करने का कार्य किया है। ऐसे और भी सड़के हैं जिसे आरसीसी मैं कन्वर्ट किया जा रहा है। शिक्षा को बेहतर करने के लिए सीएम द्वारा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि आयोजित गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किसी अव्यवस्था के कारण नहीं आ पाए, परंतु वे शहीदों का सम्मान करेंगे और उनके सपनों को साकार करने का प्रयास करेंगे। मंत्री ने क्षेत्र में मानकी मुंडाओं के लिए मुख्यमंत्री न्याय के लिए सर्वप्रथम सेरेंगसिया में उद्घाटन कर एक नई शुरुआत की। उन्होंने उपस्थित जनों से अपील की कि सभी मिलकर झारखंड राज्य को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
![]()













Leave a Reply