प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। युवा चित्रांश धनबाद ने एक समारोह आयोजित कर जेपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर चित्रांश सुनील सिंन्हा की सुपुत्री सुदिति सुमन को अध्यक्ष शिल्पी सिन्हा ने गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।समारोह का संचालन महासचिव अजय नारायण लाल तथा धन्यवाद ज्ञापन बबलू सहाय ने किया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन धनबाद के

में जीत हासिल करने पर अधिवक्ता भारती श्रीवास्तव एवं रोहित वर्मा को भी चित्रांश परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं युवा चित्रांश के उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव एव बीणा श्रीवास्तव की सुपुत्री साक्षी श्रीवास्तव को बैंक अधिकारी पद पर चयनित होने पर उनके माता पिता को सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष चंद्रभूषण सिन्हा, राजीव श्रीवास्तव, मनोज सिंहा, रंजन श्रीवास्तव, राकेश सिंहा, प्रमोद लाला, बबलू सहाय, श्रीकांत श्रीवास्तव, बी के श्रीवास्तव, श्रवण सिन्हा, उपेंद्र वर्मा, विजय सिन्हा, रवि श्रीवास्तव, सुधांशु सिन्हा, संजय बक्शी, रुपेश सिन्हा कुणाल, अंचला सिन्हा, प्रियंका लाल, किरण श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, मधु सिंहा, नीतू श्रीवास्तव, तृप्ति सिन्हा, किरण सिंहा, रंजू सिंहा, रीना श्रीवास्तव, भारती सिन्हा, अंशिका श्रीवास्तव सहित सैकड़ों चित्रांश शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply