Advertisement

राजश्री यादव को जर्सी गाय कहने वाले पर एफआईआर दर्ज कर जेल में बंद करो-बंदना

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पत्नी राजश्री यादव को जर्सी गाय कहने वाले राजवल्लभ यादव पर एफआईआर दर्ज कर जेल में बंद करो। महिला मेरे घर की हो या किसी और की घर की नेत्री हो, गृहिणी या कुछ और हो, किसी भी महिला के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए।

उक्त बातें भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सह महिला संगठन ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने 7 सितंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कजी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करते हुए बिहार के डीएनए में गड़बड़ी बताने फिर ममता बनर्जी को हुटिंग करते हुए दीदी ओ दीदी या फिर काॅल गर्ल, बार बाला कहने का मामला हो, महिलाओं के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग का सिलसिला चल पड़ा जो सभ्य समाज के मुंह पर काला धब्बा है।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव को जर्सी गाय कहने वाले पूर्व विधायक राजवल्ल यादव पर एफआईआर दर्ज कर जेल में बंद कर एक नजीर पेश किया जाये, ताकि फिर कोई किसी भी महिला के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने से पहले हजार बार सोचें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *