प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिल के हद में सीसीएल बीएंडके एरिया के कारो परियोजना में कारो मौजा विस्थापित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विस्थापितों का अनिश्चिकालीन चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन 7 सितंबर को स्थगित हो गया।
जानकारी के अनुसार चक्का जाम आंदोलन को लेकर कारो पीओ सुधीर सिन्हा ने कारो बस्ती के विस्थापितों के साथ वार्ता की। जिसमें पीओ सिन्हा ने आगामी 15 सितंबर को बेरमो एसडीएम की उपस्थिति में त्रिपक्षीय वार्ता कर विस्थापितों की समस्याओं का निदान करने का लिखित आह्वान दिया। जिसके बाद विस्थापितों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया।
इस अवसर पर पीओ सिन्हा ने कहा कि विस्थापितों को साथ लेकर माइंस को संचालित किया जाएगा। विस्थापित के 41 सुत्री मांगों को लेकर 15 सितंबर को बेरमो एसडीएम के नेतृत्व में प्रबंधन व विस्थापित के बीच त्रिपक्षीय वार्ता किया जाएगा।

मोर्चा अध्यक्ष सोहनलाल मांझी ने कहा कि कारो बस्ती के विस्थापित वर्षों से अपने हक और अधिकार को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन प्रबंधन सिर्फ टाल मटोल की नीति अपना रहीं है। कहा कि प्रबंधन के वादा खिलाफी को लेकर मोर्चा के बैनर तले आंदोलन किया गया। कहा कि आगामी 15 सितंबर को प्रबंधन द्वारा त्रिपक्षीय वार्ता कर मांगो को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया है।
मौके पर झामुमों फुसरो नगर अध्यक्ष दीपक महतो, बेरमो प्रखंड सचिव गणेश श्रीवास्तव, मोर्चा के सचिव संजय गंझू, झाकोमयू नेता गोपाल गुप्ता, चंदन कुमार, जीबु विश्वकर्मा, तुलशी विश्वकर्मा, रोहन कमार, कालीचरण मुंडा, अजय गंझू, कुलदीप गंझू, दीपक गंझु, मेघलाल गंझु, कुंवर गंझू, कमर विश्वकर्मा, सोनामुनि देवी, बबिता देवी, गुड़िया गंझू, तारा देवी, ममता देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, कामनी देवी, बबिता देवी, सुभद्रा देवी, नागिया देवी, सुनीता मुर्मू, रिंकी देवी आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply