Advertisement

गुवा के राम मंदिर में अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 6 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा बाजार स्थित राम मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तों की भीड़ से गूंज उठा।

बताया जाता है कि इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा विशेष पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। अनंत चतुर्दशी पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीराम, माता सीता, भ्राता लक्ष्मण और श्रीराम भक्त हनुमान की भी पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने की। भक्तों ने व्रत रखकर अनंत भगवान की पूजा की और धागा बांधकर अपने परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस दौरान पूजा करा रहे मंदिर के पुजारी गौतम पाठक ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन अनंत भगवान की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की गई। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीराम व अनंत भगवान के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *